सलमान को राहत, मुंबई सेशंस कोर्ट ने रद्द किया गिरफ्तारी वारंट

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर सबसे बड़ा फैसला आ गया है। बहुचर्चित बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दो दिन जेल में रहने के बाद सलमान को भी रिहा कर दिया गया था। हाल ही में खबर है कि उनका गिरफ्तारी का जमानती वारंट भी रद्द कर दिया है।
मामले को लेकर कहा जा रहा है सलमान को बरी किए जाने के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है। इसी महीने अदालत ने सलमान खान के ख़िलाफ़ ऊपरी अदालत के जमानत न भरने के आदेश का पालन न करने पर वारंट जारी किया था।
सलमान खान शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम् जी देशपांडे की अदालत में हाजिर हुए और जमानत की सारी औपचारिकता पूरी की जिसके बाद वारंट रद्द कर दिया गया। इसी साल फरवरी में सलमान ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डालते हुए कहा था कि वो अपनी पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी की जगह अपने बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली उर्फ़ शेरा को जमानती बनाना चाहते हैं।
क्या था मामला-
बताते चलें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।
आरोप है कि साल 1998 में एक और दो अक्टूबर की रात सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे ने अलग-अलग इलाकों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के वकील ने कहा था कि, सलमान की जमानत की एपलिकेशन तैयार थी।