संबित पात्रा का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- आपदा के समय Gandhi Family राजनीति कर रहा है
प्रियंका गांधी के बयान पर BJP नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि, जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है

नई दिल्ली: देश एक तरफ जहां कोरोना (Corona) वायरस से मौत की जंग लड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति में पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर सियासी हमला करने में लगे हुए है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बयान पर BJP नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पलटवार करते हुए कहा कि, जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है।
फेक न्यूज फैलाने की कोशिश
BJP नेता संबित पात्रा ने हमला बोलते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है। देश में घबराहट, अफरातफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है। प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है: संबित पात्रा, BJP pic.twitter.com/JNkpHpCxhY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2021
संबित पात्रा विपक्ष पर तंज कसते हुए बोले कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया। वहां के CM प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।
प्रियंका गांधी का बयान
प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा था कि, देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि, सरकार ने जनवरी से मार्च महीने में कोरोना वायरस की 6 करोड़ वैक्सीन निर्यात की और इसी समय में 3-4 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी। आपने भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी? हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है।
हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही हैः प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस pic.twitter.com/TTgdX2st8L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2021
यह भी पढ़े: Ram Navami पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामानाएं, PM मोदी बोले- ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए