वास्तु दोष के खतरे से बचने का देखें उपाए, किस दिशा में रखनी चाहिए तिजोरी?

लखनऊ: आप की जानकारी के लिए बता दें कि घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों का वास्तु के हिसाब से रख-रखाव बहुत जरूरी होता है। ज्योतिषी की मानें तो घर की गलत दिशा में चीजों को रखने से वास्तु दोष (Vastu Dosha) का खतरा बना रहता है। जिससे घर में अनेक प्रकार की परेशानियां हो सकती है। तो आज आपको बताते हैं कि घर की दिशा का सही उपयोग कैसे कर सकते हैं।
उत्तर दिशा: वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान कहा जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में तिजोरी या अलमारी का रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तिजोरी या अलमारी अन्य स्थान पर न रखें।
पूर्वी दिशा: वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव का स्थान माना जाता है इसलिए इस स्थान को हमेशा खाली रखना चाहिए। अगर कोई नया घर वनवाये तो इस बात को ध्यान में रखें कि घर के इस स्थान पर सूर्य की किरणों का आना बहुत जरूरी होता है।
दक्षिण दिशा: माना जाता है कि घर की दक्षिण दिशा में हमेशा भारी सामान होना चाहिए। ये जगह खाली न हो और एक बात सदैव ध्यान रखें कि इस जगह पर टॉयलेट या बाथरूम भी न बनाएं। इससे घर की सुख-शांति भंग होने की संभावना होते है
पश्चिम दिशा: बता दें कि यह दिशा बाथरूम या टॉयलेट बनाने के लिए सबसे सही मानी जाती है। आप इस दिशा में किचन भी बना सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किचन और बाथरूम सटाकर कबि न बनवाएं।
यह भी पढ़ें: आचार्य स्वामी विवेकानन्द: आज इन राशियों को लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी