बॉलीवुड में कोरोना का साया, फिल्म अभिनेत्री Katrina Kaif कोरोना पॉजिटिव
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे होम क्वारंटीन में हैं

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर में बॉलीवुड जगत के कई सितारे संक्रमित हो चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि कोरोना बॉलीवुड में घात लगाए बैठा है जिसके कारण आए दिन सेलेब्स संक्रमित होते जा रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार, विक्की कौशल, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, गोविंदा, मशहूर सिंगर अभिजीत सावंत (Abhijeet Sawant) के बाद अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को कोरोना हो गया है। फिलहाल वो वे होम क्वारंटीन में हैं।
फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे होम क्वारंटीन में हैं।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/5COmeQGY56— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
संक्रमण का आंकड़ा
महराष्ट्र (Mahrashtra) में COVID-19 के 47,288 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 26,252 लोग डिस्चार्ज हुए और 155 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 30,57,885 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 25,49,075 |
कोरोना वायरस से कुल मृत्यु | 56,033 |
कोरोना के सक्रिय मामले | 4,51,375 |
अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण
महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने PM मोदी को पत्र लिखकर 25 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने वैक्सीन के लिए 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को अनुमति देने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए PM का धन्यवाद किया है।
मुंबई में COVID-19 के आंकड़े
मुंबई (Mumbai) में COVID-19 के 9,857 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 3,357 लोग डिस्चार्ज हुए और 21 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 4,62,302 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 3,74,985 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 74,522
|
कोरोना से कुल मृत्यु | 11,797
|
प्रवासी मजदूर घर लौटे
मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के कारण प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़कर अपने राज्यों की तरफ जा रहे हैं। एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि, मैं मजदूरी का काम करता हूं। कोई काम नहीं मिल रहा है। थोड़ा काम मिलता था लेकिन वो बंद हो गया। मैं गांव जा रहा हूं, खेती करूंगा।
यह भी पढ़े: Bengal Election: ‘EVM का बटन दबाकर दीदी को ऐसी सजा दीजिए ताकि वो फिर आप पर आरोप न लगाए’