Trending
इस राज्य में होती है महाभारत के शकुनी मामा की पूजा

आस्था| भारत को आस्था और देवी देवताओं का गढ़ कहा जाता है यहां अलग अलग राज्यों में अलग अलग देवी देवताओं को पूजा जाता है। लेकिन दक्षिण में एक ऐसा मंदिर है जहां किसी देवी देवता की पूज्यनीय नहीं बनाया गया है। क्योंकि वहां महाभारत के युद्ध मे अहम भूमिका निभाने वाले और कौरवों का सर्वनाश करवाने वाले शकुनी मामा की पूजा की जाती है।
केरल के कोल्लम में स्थित मामा शकुनी की पूजा बडे ही विधि विधान के साथ होती है। इनके भक्त इनपर नारियल और ताड़ का प्रसाद चढ़ाते हैं और इनको रेशम के वस्त्र दान करते हैं। स्थानीय लोगो का कहना है की शकुनी मामा के मंदिर में जाकर जो भी व्यक्ति इनकी पूजा अर्चना करता है उसकी प्रत्येक मनोकामना पूरी हो जाती है और उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस मंदिर को मायम्कोट्टू मलंचारुवु मलनाड मंदिर के नाम से जाना जाता है।