हरे निशान पर थमा Share Market, Sensex 258 अंकों की बढ़त के साथ 51,000 के ऊपर हुआ बंद
Nifty 115 अंकों की तेजी से 15,097 के स्तर को पार कर गया है। फरवरी माह के अंत में शेयर बाज़ार बढ़त बनाए हुए है और 15000 के ऊपर लगातार कारोबार करता दिखाई दे रहा है।

मुंबई: आज शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ, Sensex 258 अंकों की बढ़त के साथ 51,039 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 115 अंकों की तेजी से 15,097 के स्तर को पार कर गया है। फरवरी माह के अंत में शेयर बाज़ार बढ़त बनाए हुए है और 15000 के ऊपर लगातार कारोबार करता दिखाई दे रहा है।
वैश्विक बाज़ार से मिले मज़बूत संकेतो के बाद से शेयर बाज़ार शानदार कारोबार करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसी के साथ फरवरी महीने का अंत चल रहा है तो निवेशकों की नज़र इस पर खास बनी हुई है। आज Reliance Industries, Axis Bank, Tata Consultancy Services, NTPC, IndusInd Bank और ONCG के शेयर आगे रहे। मेटल और एनर्जी सेक्टर में तेजी दर्ज की गई।

अगर बात करे आज भारतीय बाज़ार की तो हर तरफ खरीदारी देखने को मिली। बैंक और फायनेंशियल शेयरों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। आईटी, मेटल सहित अन्य इंडेक्स भी मजबूत दिखे। आज बाज़ार होने तक निवेशकों को 2.60 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ।
यह भी पढ़े: बिना दुष्कर्म के इस शख्स ने जेल में बिताए 20 साल, कहानी जानकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे