शार्क मछलियां इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं: रिसर्च

नई दिल्ली। आपने शार्क के बारे में तो सुना ही होगा। आज हम आपको उसके बारे में एक नई और अनोखी जानकारी देने जा रहे हैं। एक नई रिसर्च में सामने आया है कि शार्क मछलियां इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। साथ ही शार्क कई सौ मीटर दूर पड़े किसी घायल जानवर या अन्य कोई दूसरे खाने की चीज का सूँघ कर पता लगा लेती है। वैसे तो सभी एनिमल थोड़ी-बहुत मात्रा में बिजली पैदा करते हैं, लेकिन मात्रा कम होने के कारण यह महसूस नहीं होती है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मैकक्वेरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नन्हीं पोर्ट जैक्सन शार्क मछलियों पर रिसर्च करी। इस रिसर्च में मछलियों को खाने का लालच देकर उनसे कई सारी एक्टिविटी कराई।
रिसर्च के मुताबिक शार्क को जैज संगीत ज्यादा पसंद होता है। जैज संगीत बजने पर शार्क स्वादिष्ट खाने के लिए फीडिंग स्टेशन पहुंच जाती थी। प्रमुख अनुसंधानकर्ता कैटरिना विला पोका ने बताया, पानी में रहने वाले जीवों के लिए ध्वनि बहुत महत्त्वपूर्ण है, पानी के भीतर आवाज की गति तेज होती है और मछलियां भोजन ढूंढने, छिपने और यहां तक कि संवाद के लिए भी इसका उपयोग करती हैं।
प्रमुख अनुसंधानकर्ता कैटरिना विला पोका ने बताया, पानी में रहने वाले जीवों के लिए ध्वनि बहुत महत्त्वपूर्ण होती है, पानी के भीतर आवाज की गति काफी तेज होती है, और मछलियां अपना भोजन ढूंढने, खतरा आने पर सुरक्षित जगह पर छिपने और यहां तक कि आपसी संवाद के लिए भी इसका उपयोग करती हैं।