‘अंगूरी भाबी’ के रूप में एक बार फिर नजर आईं शिल्पा शिंदे, देखे वीडियो!

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी के रूप में उनके फैंस बड़ा मिस करते हैं। शिल्पा शिंदे इतने महीनो बाद एक बार फिर से अंगूरी भाबी के अवतार में नजर आई। जैसा कि बता दे ‘भाबी जी घर पर हैं’ सीरियल में विवाद होने के वजह से शिल्पा ने यह शो छोड़ दिया था लेकिन अज भी उनके फैंस उन्हें ‘अंगूरी भाबी’ या ‘सही पकडे हैं’ से ही पहचानते हैं।
शिल्पा का इन्स्टाग्राम पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमे शिल्पा अंगूरी भाबी के वेश-भूषा में नजर आ रही हैं। शिल्पा के भाबी जी का अवतार लेने की ख़ास वजह है लव त्यागी। दरअसल, लव त्यागी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए वो भाबी जी के गेटअप में सामने आई। लव, बिग बॉस में शिल्पा के साथ ही एक कंटेस्टेंट थे। शिल्पा ने ये सीजन जीता था। बिग बॉस में दोनों की काफी बढ़िया ट्यूनिंग नजर आई थी। वीडियो में शिल्पा कह भी रही हैं कि लव, अंगूरी भाबी को बहुत मिस करते थे। इसलिए उनके जन्मदिन पर वो अपने उस करैक्टर में आ गई हैं।
https://www.instagram.com/p/BhcLMDJg2N4/?taken-by=shilpa_shinde_official
इसके साथ ही शिल्पा वीडियो में एक गाने पर लिप्सिंग भी करती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ सीजन 11 में शिल्पा शिंदे, हिना खान के साथ लव त्यागी भी फाइनल तक पहुंच गए थे। हालांकि शिल्पा इस सीजन की विनर रही थी। इस दिनों शिल्पा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ कॉमेडी वेब सीरीज में नजर आ रही हैं।