निशानेबाजी: मुस्कान के स्वर्ण से भारत ने चीन को पदक तालिका में पछाड़ा

सिडनी। भारत की 16 वर्षीय मुस्कान भानवाला ने बुधवार को आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी वर्ल्डकप के आखिरी दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चीन की किन शिहांग को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत टूर्नामेंट में 9 स्वर्ण सहित 22 पदकों के साथ दुसरे स्थान पर रहा।
शुरूआती पांच राउंड में किन आगे चल रही थी लेकिन छठे राउंड में मुस्कान ने बढ़त बना ली। उन्होंने अपनी इस बढ़त को कायम रखा और स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया। किन ने 34 का स्कोर किया। मुस्कान और किन दोनों के लिए यह पहला आईएसएसएफ विश्व कप है।
Muskan Muskan's first international medal is also India's fourth individual gold in Sydney. ??https://t.co/zU1VofTPL9 #ISSFJWC pic.twitter.com/1Abvh1WXe4
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 28, 2018
इस स्पर्धा में मनु भाकेर चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने 18 का स्कोर किया।
टीम स्पर्धा में भारत की मनु, मुस्कान और देवांशी राणा ने पहला स्थान हासिल किया वहीं भारत की अरुणिमा गौर, महिमा तुरही अग्रवाल और तनु रावल को रजत पदक मिला। थाईलैंड की हिरूफोहेम, विरामोन किर्डान और लुक्सिगा श्रीनिटिवोरावोंग को तीसरा स्थान मिला।
पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में अनंत जीत नारुका को पांचवां स्थान मिला। उन्होंने 24 का स्कोर किया। चीन के झुयांग डुओ ने 58 के स्कोर के साथ जूनियर विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
इस विश्व कप में भारत नौ स्वर्ण पदक समेत 22 पदक जीतकर तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं चीन ने आठ स्वर्ण पदक जीते। जबकि इस टूर्नामेंट को खत्म होने के सिर्फ एक दिन पहले तक भारत के हिस्से 18 पदक थे, जिसमें से सात स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक थे। चीन 22 पदकों के साथ पहले स्थान पर था।