श्रद्धा कपूर का जन्मदिन आज, जानें शानदार एक्ट्रेस के साथ साथ किन-किन चिजों में हैं बेहतरीन
बॉलीवुड की खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही है। आज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 34 साल की हो गई है। वह अपने परिवार के साथ मालदीव में अपना बर्थडे मना रही हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही है. आज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 34 साल की हो गई है। वह अपनी परिवार के साथ मालदीव में अपना बर्थडे मना रही हैं। यह बर्थडे उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके परिवार में उनके भाई बहन भी जश्न मना रहे हैं। श्रद्धा कपूर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘तीन पति’ के सात की थी। श्रद्धा कपूर फिल्म में अमिताभ बच्चम के साथ नजर आई थी।
श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ साथ पढ़ाई में भी शानदार
इसके बाद श्रद्धा बतोर लीड एक्ट्रेस पहली बार फिल्म ‘लव का दी एंड’ में नजर आईं थीं, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं चली थी। आपको बता दें, श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छी थी। एक्ट्रेस के 12वीं में 95% अंक आए थे। इतना ही नहीं श्रद्धा के पैरेंट्स चाहते थे कि वे अकैडेमिक फील्ड में जाएं। लेकिन श्रद्धा की तकदीर में एक्ट्रेस बनना लिखा था और श्रद्धा ने अपनी एक्टिंग फील्ड को समय दी और आज वह बेहतरीन एक्टेस है।
यह भी पढ़े: जानिए दो महीनों में कैसे कमाए जाते हैं 8.3 बिलियन डॉलर
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान टॉप विलेन शक्ति कपूर ने बताया उनकी बेटी श्रद्धा कपूर को उनकी फिल्म इतनी पसंद ही की वो उनकी फिल्म को बार बार देखती है। श्रद्धा कपूर को अपने पिता की फिल्में इतनी पसंद है कि वह उन्हें बार-बार देखती हैं। उन्हें अपने पिता की फिल्म अंदाज अपना अपना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस को चाय पीना काफी पसंद है। एक्ट्रेस का मशहूर गायक लता मेग्श्कर से भी अच्छा कनेक्शन है। श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजन हैं. इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में एक विलेन, हैदर, साहो, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़े: यौन शोषण के आरोपों में घिरे बीजेपी मंत्री की मुश्किलें बढ़ी