सिद्धार्थनाथ ने लगाया आरोप, मुख्तार को बचाने में लगी है कांग्रेस
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी भी यूपी आने से डर रहें हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में माफियाओं, अपराधियों और लुटेरों के खिलाफ योगी सरकार की सख्ती नीति ने यूपी के अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी भी यूपी आने से डर रहें हैं। बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को बचाने के लिए पंजाब की कांग्रेस सारे पैतारे आजमा रही है।
MSME मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर माफिया मुख्तार अंसारी के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से कई बार जवाब भी मांगा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है।

सिद्धार्थनाथ ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने फायदे के लिए वो किसी का भी समर्थन कर सकती है। मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब का रवैया इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले कि एक माफिया को बचाने के लिए कांग्रेस इस स्तर पर आ गई है।
उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली प्रियंका व राहुल गांधी को मुख्तार से सहानुभूति का वजह बताना चाहिए। उन्होंने योगी सरकार बिल्कुल अलग तरह की है। वह प्रदेश में माफियाओं को पनपने नहीं देती है।
मुख्तार पर हत्या का आरोप
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी पर विधायक की हत्या का आरोप है। योगी सरकार की अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के डर से अपने को बचाने के लिए मुख्तार कभी डिप्रेशन तो कभी सीने में दर्द बता कर उत्तर प्रदेश आने से बचने की कोशिश कर रहे है।
पंजाब सरकार भी इनकी कोशिश को पूरा करने में लगी है। कांग्रेस को मुख्तार अंसारी से इतनी मोहब्बत है कि उन्हें यूपी आने से रोकने में लगे है। जानकारों की मानें तो पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे और मुख्तार के बेटे के बीच कारोबारी रिश्ते भी है।
यह भी पढ़ें: तमंचे के दम पर लूटा गया बैंक, कैमरे में कैद हुए लुटेरे