सिंगर रिहाना हैं करोड़ो की मालकिन, रईस महिलाओं की लिस्ट में शामिल है नाम
रिहाना ने किसानों के धरनास्थल पर सरकार की तरफ से इंटरनेट बंद किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रिहाना ने लिखा कि 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?'

नई दिल्ली: हॉलीवुड की फेमस सिंगर रिहाना आज अपने एक ट्वीट के वजह चर्चा में बनी हुईं हैं। दरअसल सुहाना ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया है। जिसके बाद से उनका ये ट्वीट वायरल हो रहा है।
बता दें कि रिहाना ने किसानों के धरनास्थल पर सरकार की तरफ से इंटरनेट बंद किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रिहाना ने लिखा कि ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’
जानिए कौन है रिहाना?
रिहाना के इस ट्वीट के हर कोई जानना चाह रहा है कि रिहाना कौन हैं? तो आपको बता दें कि रिहाना एक हॉलीवुड सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में ही कर दिया था। करियर के स्टार्टिंग में ही रिहाना ने फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स और कर्ल स्टर्कन के साथ परफॉर्म किया था।
वहीं 2005 में रिहाना का पहला एलबम ‘म्यूजिक ऑफ द सन’ रिलीज हुआ, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में असली पहचान मिली अपने एलबम ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ से। बता दें कि 32 साल की उम्र में रिहाना ने 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, 9 ग्रेमी अवार्ड, 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, और 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच दिल्ली सरकार का फरमान, दिल्ली पुलिस वापस करे 576 DTC बसें
वहीं बात करें रिहाना की संपत्ति के बारे में तो वो उनकी 4407 करोड़ की संपत्ति है। रिहाना को फोर्ब्स 2020 में सबसे रईस महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।
यह भी पढ़ें: 5 फरवरी को होगी मंदिर-मस्जिद विवाद की सुनवाई