साहब मेरी गलती नहीं, मैं लड़की पर गिर पड़ा और रेप हो गया

कैसे कैसे अपराध होते हैं और कैसी कैसी विचित्र दलीलें होती हैं। और कैसे लोग बरी हो जाते हैं। इस की मिसाल है ये घटना।
ये घटना है ग्रेट ब्रिटेन की और बरी हुआ है सऊदी अरबपति। जिसकी दलील थी कि वह दुर्घटनावश लड़की पर गिर पड़ा था और इसी में रेप हो गया। मजाक यह है कि कोर्ट ने भी उसे उसकी इस नादानी से बरी कर दिया।
प्रॉपटी डीलर एहसान अब्दुल अजीज 46 पर आरोप था कि उसने अगस्त 2014 में वेस्ट लंदन स्थित अपने फ्लैट में उस लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जो उसके सोफे पर सोई हुई थी।
यहां की एक अदालत ने सऊदी अरब के एक अरबपति को उस वक्त रेप के आरोप से मुक्त कर दिया, जब उसने कोर्ट को बताया कि वह दुर्घटनावश 18 साल की लड़की पर गिर पड़ा और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया।
अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल की खबर के मुताबिक, प्रॉपटी डीलर एहसान अब्दुल अजीज 46 पर आरोप था कि उसने अगस्त 2014 में वेस्ट लंदन स्थित अपने फ्लैट में उस लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जो उसके सोफे पर सोई हुई थी। हालांकि, अजीज ने कोर्ट में दावा किया कि वो शायद नींद में लड़की पर गिर गया होगा।
क्या है पूरा मामला?
बीते साल सात अगस्त को लड़की और अब्दुल अजीज एक नाइट क्लब में मिले। लड़की अपने 24 साल की दोस्त के साथ थी, जो अब्दुल अजीज को जानती थी। इसके बाद, अजीज उन दोनों को अपने एश्टन मार्टिन कार में अपने घर ले गया। वहां तीनों ने शराब पी, जिसके बाद अजीज अपनी जानने वाली लड़की के साथ बेडरूम में चला गया। 18 साल की लड़की का दावा है कि सुबह जब उसकी नींद खुली तो अजीज उसके ऊपर था। अब्दुल अजीज का कहना है कि वह उसे रात में पहनने के लिए कपड़े देने या उसके घर जाने के लिए टैक्सी का इंतजाम करने के बारे में पूछने गया था।
अजीज का यह भी दावा है कि लड़की ने ही उसे अपनी ओर खींचा। अजीज के मुताबिक, नशे की वजह से वह खुद को संभाल नहीं पाया और लड़की पर गिर गया।