प्यार के नाम पर भाई-बहन ने ये क्या कर डाला

पटना। परिचितों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों द्वारा रिश्तों की मर्यादाएं तार-तार करने के अक्सर मामले सुनाई देते रहते हैं। लेकिन इस बार एक भाई-बहन ने ही ऐसा कुछ कर डाला है कि सभी चौंक गए हैं। रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगने वाले एक लड़का-लड़की में पहले तो प्यार हो गया। फिर दोनों ने सारी हदें पार की लीं। उसके बाद घर से भागकर दोनों ने शादी कर ली। अब जब सबको इसकी खबर हो गई तो मामला पुलिस में पहुंच गया है। लड़की हर हाल में अपने पति के साथ रहने पर अड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी बुआ ने मेरे साथ जबर्दस्ती कई बार किया सेक्स’
घटना हाजीपुर की है। हाजीपुर थाने में पहुंची लड़की पुलिस से अपने प्यार को पाने की गुहार लगाती रही। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। लड़की चिल्ला रही थी और किसी भी शर्त पर अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही थी। दूसरी तरफ उसके परिजन अड़े थे कि इस जिद को पूरा नहीं करेंगे। थाने में परिजनों ने भी लड़की को सौंपने की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया।
यह भी पढ़ें : पहले गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखी और फिर…
29 दिसंबर को लड़की ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी रचा ली। इसके बाद परिजनों ने उसे अगवा करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। जब लड़की बरामद की गई तो परिजन नगर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अभी तक लड़के की बरामदगी नहीं हो सकी है। परिजन लड़की को हर हाल में अपने साथ घर ले जाना चाहते थे। ऐसे में पुलिस की भारी सुरक्षा में उसे अदालत की पेशी के लिए ले जाया गया। फिलहाल अदालत के आदेश पर लड़की को अल्पावास गृह में रखा गया है।