मिस इंडिया कंटेस्टेंट रह चुकी Smriti Irani का जन्मदिन, जानें अभिनेत्री से नेता का सफ़र
अभिनेत्री से नेत्री से बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी (Smriti Irani ) की जींदगी का आज बेहद खास मौका है। आज 23 मार्च को स्मृति अपना जन्मदिन मना रही हैं। चकाचौंध की दुनिया से होते हुए स्मृति ने राजनीति के मैदान, दोनों में अपनी काबिलियत को बखूबी निभाया है।

नई दिल्ली: अभिनेत्री से नेत्री से बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी (Smriti Irani ) की जींदगी का आज बेहद खास मौका है। आज 23 मार्च को स्मृति अपना जन्मदिन मना रही हैं। चकाचौंध की दुनिया से होते हुए स्मृति ने राजनीति के मैदान, दोनों में अपनी काबिलियत को बखूबी निभाया है। आज उनके जन्मदिन पर उनके लाइफ में थोड़ा थ्रोबैक जाते है। स्मृति ईरानी ने 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया 1998 (Femina Miss India) में भाग लिया था।
शुभ जन्मदिन !!!
माननीया केंद्रीय मंत्री श्रीमती @smritiirani जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको सदा स्वस्थ और दीर्घायु रखे ऐसी प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/yGLXidlEy5— Durgesh Singh (@Durgeshsinghbjp) March 23, 2021
मिस इंडिया के इस वीडियो में स्मृती ईरानी (Smriti Irani ) पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें स्मृती अपनी अदाएं बिखेरते हुए नजर रही है। इस 1998 के ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया के वीडियो में आप देख सकते स्मृती बता रही हैं की वे इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री कर रही हैं। और स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है। इसी के साथ उन्होंने पॉलिटक्सि में अपनी रुचि का भी जिक्र किया है। सालो पहले एक अलग कैरियर के शुरुआती दैर में ही अपनी रुझान राजनीतिक में भी दिखाया।
Smriti Irani की कहानी
दिल्ली में जन्मी स्मृति ज़ुबिना ने अपनी शिक्षा राजधानी में ही ग्रहन किया। मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य कर चुकी हैं। बाद में टेलीविजन जगत में ‘क्येंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ का केन्द्रीय किरदार निभाया और चर्चित हुईं।
यह भी पढ़े
- मनकापुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं को ऐसे किया गया सम्मानित
- Thalaivi Trailer: Jaylalithaa के किरदार को पर्दे पर जीवंत करना Kangana Ranaut के लिए नहीं था आसान सफर
आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10वीं की परिक्षा के बाद से ही पैसा कमाना शुरु कर दी थी। रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बंदिशें तोड़कर ग्लैमर जगत में कदम रखा। उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लेकिन गौरी प्रधान तेजवानी के साथ शीर्ष 9 तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाकर अभिनय के जरिए अपनी किस्मत बनाई। इसके बाद 2003 से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत के साथ भाजपा के सदस्य बनी।