तो क्या इस एक्ट्रेस की वजह से आई सलमान-यूलिया के रिश्ते में दरार!

मुंबई। खबरों की माने तो यूलिया वंतूर और एली अवराम दोनों ही सलमान खान के बहुत करीब हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें सलमान के साथ यह दोनों खूबसूरत अदाकारा मौजूद हैं। इस तसवीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि.. कहीं एली यूलिया और सलमान के रिश्ते के बीच की दीवार तो नहीं बन रही है।
तस्वीर में सलमान यूलिया और एली दोनों को एकसाथ हग करते नज़र आ रहे हैं। कहा जाता है कुछ समय पहले एली और सलमान का नाम भी एकसाथ जोड़ा गया था। लेकिन सलमान ने इस बात को इग्नोर कर दिया था।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एली और यूलिया दोनों ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करी हैं। एक तस्वीर में एली अवराम सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं , तो दूसरी तस्वीर में यूलिया वंतूर के साथ, फिलहाल सोचने वाली बात यह है कि एली अवराम ने तीनों कि हग वाली तस्वीर को सोशल मीडिया से क्यों डिलीट किया, एली अवराम ने ऐसा सलमान खान के कहने पर किया या फिर इसके पीछे कोई और राज है इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है।