..जब अपनी ही मां का अश्लील वीडियो पहुंचा इस युवक के पास

नई दिल्ली। रिश्ते कभी-कभी इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ ला देते हैं कि उसे इस बात का एहसास ही नहीं रहता कि वह करे तो क्या करे। कुछ इसी तरीके का इस लड़के के साथ भी घटा, जब उसने अपनी ही मां का अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर देखा। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की।
अभी कुछ ही दिनों में उस लड़के की बहन की शादी होने वाली थी। इस क्लिप की चर्चा आम होने पर ससुराल वालों ने रिश्ता भी तोड़ दिया। मां की हरकत से शर्मसार पूरे परिवार ने घर को ही कैदखाना बना लिया। इस घटना को एक महीना होने को आया, मगर पुलिस कहती है कि उन्हें कुछ भी नहीं मालूम।
यह घटना गाजियाबाद से सटे मुरादनगर की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक दबंग ने पहले महिला को मजबूर किया और धोखे से उसकी वीडियो क्लिप बनाकर मोबाइल पर शेयर कर दी। पुलिस अधिकारी यह तो जानते हैं कि एक स्थानीय महिला की अश्लील क्लिपिंग चर्चा में है, लेकिन वो कहते हैं कि जब तक पीड़ित खुद शिकायत नहीं करती तब किसी के भी खिलाफ एक्शन नहीं लिया जा सकता।