पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक के बहनोई की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह तनाव में चल रहा था।
मामला खुर्जा नगर से सटे किला मेवई गांव का है। जहां सुबह पूर्व विधायक हो राम सिंह के बड़े बेटे महेश कुमार सिंह ने लाइसेंसी बंदूक सिर में लगाकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इस पूरे मामले पर गांव वालों को कहना है कि हाल ही में उनके बहनोई की मृत्यु हो गई थी। और महेश का अपने बहनोई से काफी लगाव था। बहनोई की मृत्यु के बाद वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बेटे की मौत के बाद बिगड़ी तबियत
दो बार बीजेपी और एक बार बसपा से विधायक रहे हो राम सिंह बेटे की मौत को लेकर सदमे में चले गए हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, तांत्रिक पर हत्या की आशंका