साउथ के स्टार कलाकार चिरंजीवी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
साउथ फिल्मों के दिग्गज स्टार चिरंजीवी भी अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 65 वर्षीय चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म आचार्य की शूटिंग के शुरू करने से पहले अपना कोविड टेस्ट करवाया था।

मुंबई: कोरोना ने अभी तक सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स को अपनी चपेट में लिया है। वहीं साउथ फिल्मों के स्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। साउथ फिल्मों के दिग्गज स्टार चिरंजीवी भी अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 65 वर्षीय चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म आचार्य की शूटिंग के शुरू करने से पहले अपना कोविड टेस्ट करवाया था। टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट के ज़रिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटाइन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा ले। चिरंजीवी ने आगे कहा कि मैं लोगों को अपने स्वस्थ्य से अवगत कराता रहूंगा। उन्होंने एक आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी किया है।
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
यह भी पढ़ें :
- शेयर बाजार में दीपावली की धूम, सेंसेक्स 42 हजार के पार
- अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़, ट्रंप समेत कई नेताओं ने उठाये चुनाव परिणामों पर सवाल
आपको बता दें कि हाल ही में चिरंजीवी और नागार्जुन ने प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इस दौरान केसीआर ने एक्टर्स का भव्य स्वागत किया है। सांसद संतोष कुमार भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।