होली, शब-ए-बारात, बिहू और ईद जैसे त्यौहार पर विचार करे राज्य सरकार: स्वास्थ सचिव
केंद्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा इस पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करें स्थानीय प्रशासन।

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्रीय अतिरिक्त स्वास्थ सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर आने वाले त्यौहार होली, बिहू, शब-ए-बारात और ईद के मौके पर पाबंदियां पर विचार करने का आदेश दिया है। इस पर केंद्र सरकार ने कहा है कि यह बड़े पैमाने पर लोगो के एक जगह जमा होने को रोकने के लिए बड़े फैसले ले सकता है।
आपको बतादें कि केंद्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा इस पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करें स्थानीय प्रशासन। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटे पूरे देश में 23 लाख से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।
Union Health Additional Secretary writes to Chief Secretaries/Administrators of states and UTs," may consider imposing local restrictions in public observations of Holi, Shab-e-Barat, Bihu, Easter and Eid-ul-Fitr and limit mass gatherings". pic.twitter.com/neGeJrzXZW
— ANI (@ANI) March 24, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना को देखते हुए प्रदेश में गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी आदेश में होली के त्यौहार को देखते हुए शराब पार्टी, रेन होली खेलने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। और किसी भी कार्यक्रम में 10 साल से नीचे के बच्चे और 60 साल से ऊपर के बुज़ुर्गों को शामिल होने पर पाबंदी लगाई है। और किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन बिना प्रशासन की अनुमति के करने पर रोक लगाई गई।
यह भी पढ़े: 2018 में 10 मिलियन लोग TB से पड़ गए थे बीमार, CM योगी ने किया जागरूकता का प्रसार