गर्मियों में बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित, अपनाएं ये तरीके

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस सीजन में बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। कड़ी धूप व भीषण गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके आप इस मौसम में फिट रह सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है।
जानिए गर्मियों में क्या-क्या सावधानियां बरतें
गर्मी में रॉक साल्ट (खनिज नमक), जीरा, सौंफ व इलायची जैसे मसाले तथा दही, कच्ची केरी का पना, पुदीना, बेल के फल का रस, ठंडाई, चटनियां, सत्तू और जलजीरा जैसी चीजें भी शरीर के लिए बेहद अनुकूल होती हैं।
सुबह-सबेरे या शाम को व्यायाम हेतु समय अवश्य निकालें।
घर से कहीं भी बाहर जाते समय सन्सक्रीन लोशन लगाएं। इसके अलावा पूरी तरह कवर्ड (स्कार्फ, ग्लब्स, समर कोट आदि) होकर बाहर निकलें, ढेर सारा पानी पिएं।
आंखों को सूर्य की तेज किरणों से बचाने के लिए अच्छी क्वॉलिटी के सनग्लासेस इस्तेमाल करें।
हमेशा पानी की बॉटल साथ में रखें। इसमें ग्लूकोज या नींबू पानी भी मिला सकते हैं।
कॉटन के हल्के रंगों को पहनावे में प्राथमिकता दें।
10 से 4 बजे तक घर या ऑफिस से बाहर निकलते समय अपना विशेष ध्यान रखें।