छोटे पर्दे पर एकसाथ फिर से नज़र आएंगे सुनील और कपिल, जल्द होगी वापसी..

मुंबई। कुछ दिनों से कपिल शर्मा अपने नए शो को लेकर विवादों में चल रहे हैं। उनके नए शो की गिरती हुई रेटिंग्स से परेशान कपिल ने हाल ही में एक फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि एकबार फिर से कपिल और सुनील ग्रोवर छोटे पर्दे पर एकसाथ नज़र आ सकते हैं। दोनों के बीच खत्म चल रही जुबानी जंग खत्म होती नज़र आ रही है। दोनों के बीच चल रहे विवाद से उनके सारे फैंस काफी निराश थे। अपने नए शो की शुरुआत के बाद कहा जा रहा है कपिल और सुनील आपसी मतभेद भुलाकर एकसाथ काम करने के लिए भी हामी भर दी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील ने बताया कि ‘मैं अब आगे बढ़ चुका हूं। हम उस शो का हिस्सा थे जिसने इतिहास कायम किया। कुछ बातें आपके कंट्रोल में नहीं होती। जो कुछ भी हम दोनों के बीच हुआ दुर्भाग्यपूर्ण था। उम्मीद करता हूं कि हमें अपनी-अपनी राह पर सफलता जरूर मिले।’ ‘जितना अच्छा काम वो करते आएं हैं उतना आगे भी करते रहे।’
जब सुनील से पूछा गया कि पूरे विवाद का असर उनके काम पर पड़ा या नहीं तो सुनील ग्रोवर ने कहा – ‘बेशक पड़ा था और इससे निकलने के लिए कुछ वक्त भी लगा। जब रेग्युलर शो नहीं कर रहा था तो इवेंट्स में बिजी था। ऑफर्स भी थे लेकिन कुछ नया करना चाहता था। तभी इस नए शो का ऑफर आया।
https://twitter.com/ShindeShilpaS/status/981084413843984384
साथ ही उन्होंने कहा कि “जब भी मैंने उनके साथ काम किया, मेरा वास्तव में बहुत सुखद अनुभव रहा। कपिल एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वह अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाते हैं। मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना करूंगा और मेरी कामना है कि वह अपना काम जारी रखें। अगर भगवान चाहेगा तो हम बेशक साथ काम करेंगे।”