सुपरस्टार Rajinikanth को मिलेगा फिल्मी जगत का सबसे बड़ा Award, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। इस बार साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड नवाजा जाएगा।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। इस बार साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड नवाजा जाएगा।उन्होनें बताया 51वां दादा साहेब फाल्के अवार्ड 03 मई दिया जाएगा।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ”सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है। अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी।”
Rajinikanth के लिए गौरव का अवार्ड
उनका कहना है राजनीकांत अपनी प्रतिभा और लगन से लोगों के दिलो में अपनी जगह बना ली है। ये अवार्ड उनका सही गौरव है। इस अवार्ड को किसे देना है यह पांच ज्यूरी मेंम्बर ने मिल कर निर्णय किया है।
Happy to announce #Dadasaheb Phalke award for 2019 to one of the greatest actors in history of Indian cinema Rajnikant ji
His contribution as actor, producer and screenwriter has been iconic
I thank Jury @ashabhosle @SubhashGhai1 @Mohanlal@Shankar_Live #BiswajeetChatterjee pic.twitter.com/b17qv6D6BP
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 1, 2021
इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल हैं। सभी ने मिल कर यह निर्णय लिया की रजनीकांत 51वां दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए। दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। आपको बता दें, दादा साहेब का जन्म 30 अप्रैल 1870 में को हुआ था।
क्यो कहा जाता है फिल्म जगत के जन्मदाता
दादा साहेब में 1913 में ‘राजा हरिशचंद्र’ नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। दादा साहेब एक निर्देशक के साथ एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। दादा ने केवल 19 साल की फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाईं। लेकिन ‘द लाइफ ऑफ क्रिस्ट’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है।
यह भी पढ़े
- देश में COVID-19 के 72,330 नए मामले तेजी से बढ़े, इतने साल के लोगों को लिए Vaccination शुरू
- बढ़त के साथ बाज़ार की शुरुआत, Sensex दिन के ऊंचे स्तर पर, Nifty 14,700 के ऊपर
भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में ‘दादा साहब फाल्के’ अवार्ड की शुरुआत की गई थी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।