BJP नेता का विवादित बयान, कहा-राहुल आंख मारने हफ्ते में तीन बार इटली जाते हैं

बलिया: अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाना और फिर आंख मारने के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बलिया जनपद के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर ऐसा कुछ कहा है जिसके बाद विवाद हो सकता है। उन्होंने संसद में हुई इस घटना पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी आंख मारने के लिए हफ्ते में तीन बार इटली जाते है। उनका असली जीवन आंख मरना है, राजनितिक जीवन सिर्फ दिखावा मात्रा है।
इसके बाद सुरेंद्र सिंह कहा कि राहुल गांधी एक राजनैतिक विकलांग हैं। इनमे तो इन्सान के लक्षण ही नहीं है। अगर कोई समझदार इंसान आपसे गले नहीं मिलना चाहता तो सोकर उससे गले नहीं मिलते। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि उन्होंने संसद की मर्यादा का पालन किया और उनसे नहीं मिले
इस दौरान उन्होंने बीजेपी के खिलाफ हो रहे महागठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये एक एक राजनीतिक नौटंकी का गोल होगा और इसके मुखिया राहुल गांधी होंगे। क्योंकि क्योंकि, मंडली का मुखिया नेता नहीं हो सकता। इस महागठबंधन की नौटंकी के सुपर हीरो राहुल गांधी हैं, जो आंख मारने और मटकाने का काम करते है। उनके ही इशारे पर सभी अपना भूमिका निभाने में लगे हैं। इसके साथ उन्होंने मायावती पर भी जमकर निशाना साधा।