विवादों से ताल्लुक रखने वाले स्वामी ओम (Swami Om) का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार
स्वामी ओम (Swami Om) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। डीएनए की एक खबर के मुताबिक, उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे।

नई दिल्ली: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि स्वामी ओम लंबे समय से बीमार थे और करीब 15 दिन पहले उन्हें पैरालाइज्ड भी हो गया था। जिसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई। खबरों के मुताबिक तीन महीने पहले स्वामी ओम कोरोना के चपेटे में आ गए थे।
स्वामी ओम (Swami Om) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। डीएनए की एक खबर के मुताबिक, उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे। उनका इलाज एम्स में चल रहा था। स्वामी ओम का अंतिम अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर में किया जाएगा। स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था।
यह भी पढ़ें: जानिए कैसे कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की दर्दनाक हत्या को दिया अंजाम
गौरतलब है कि स्वामी ओम अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते थे। वहीं बिग बॉस के 10वें सीजन में स्वामी ओमदेव ने एक टास्क के दौरान सारी हदें पार करते हुए आपत्तिजनक व्यवहार किया था। स्वामी ओम ने पहले एक बोल में पेशाब किया और उसे साथी प्रतियोगी बानी जे पर फेंक दिया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ खड़े हो गए थे और बाद में उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं बहुत बार स्वामी ओम और सलमान खान को भी भिड़ते हुए देखा गया है बिग बॉस के 10वें सीजन में।
यह भी पढ़ें: आमिर खान कर रहे हैं आपको हंसाने की तैयारी, जानिए कब और कैसे?