हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार टाटा मैजिक पेड़ से टकराई, 6 की दर्दनाक मौत

अलीगढ़। हाथरस पार करके आगरा की ओर जा रही एक टाटा मैजिक सासनी के पास एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार कुल 9 लोग थे। जिसमे से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से पांच आगरा के और एक फिरोजाबाद से था। मौत की खबर सुनकर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला व स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराय। जहा डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया। वही इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
टाटा मैजिक अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रही थी। देर रात सासनी पार करके हाथरस की ओर बढ़ी ही थी कि शहर आने से पहले ही कन्या गुरुकुल के पास एक पेड़ से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उसमें सवार नौ में से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इनमें से चालक समेत छह को डॅाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान अलीशेर पुत्र मुन्ना खां निवासी भंडार गढ़ी थाना बरहन के रूप में हुई है।
चर्चा है कि टाटा मैजिक सवार चालक सहित ज्यादातर लोग नशे में थे। इसकी वजह से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक पेड़ से टकरा गई।