नाइजीरिया में आतंकवादी हमला, इतने लोगों की हुई मौंत
हाल ही में सैकड़ों छात्रों को बंधक बना लिया था।

माॅस्को: नाइजीरिया के जमफारा प्रांत के कौरा नामोदा क्षेत्र में जमफारा हमला हुआ।ये हमला वहा के क्षेत्रीय अधिकारी के काफिले पर हुए.इस आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं।नाइजीरियाई मीडिया के द्वारा पता चला है कि मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं जबकि क्षेत्रीय अधिकारी को सुरक्षित बचा लिया गया हैं।यह घटना कत्सीना राज्य के नजदीक की है जहां आतंकवादी संगठन बोको हराम ने हाल ही में सैकड़ों छात्रों को बंधक बना लिया था।
हाल ही में सैकड़ों छात्रों को बंधक बना लिया था।
नाइजीरिया के बोको हराम के जिहादी विद्रोहियों ने एक स्कूल से सैकड़ों छात्रों के अपहरण कर लिया था। एक नाइजीरियाई ऑनलाइन समाचार पत्र ने यह जानकारी दी। हथियारों से लैस हमलावरों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी कतसिना प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर हमला किया था। उसके बाद से स्कूल के 330 से अधिक छात्र लापता हैं समाचार पत्र ‘डेली नाइजीरियन’ ने कहा कि उसे बोको हराम के नेता अबुबाकर शेकू का एक ऑडियो संदेश मिला है जिसमें कहा गया है कि इसी संगठन ने स्कूली बच्चों का अपहरण किया है कि क्योंकि पश्चिमी शिक्षा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। नाइजीरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया है और बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़े: अमेरिका में कोविड-19 से लाखों लोगों की मौत, Vice President ने लगवाई वैक्सीन
यह भी पढ़े: अमेरिकी शेयर बाजार में चीनी कंपनियों की राह होगी मुश्किल