दुनियाभर में इन शानदार जगहों पर कोरोनावायरस का असर, पसरा है सन्नाटा

दुनियाभर में 3100 से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बने कोरोनावायरस का असर विश्व बाजार पर भी बुरी तरह पड़ रहा है। विश्वभर के पर्यटन उद्योग को भी कोरोना ने बुरी तरह प्रभावित किया है। कभी पर्यटकों से गुलजार रहने वाले धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पिछले कुछ दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है। चीन, इटली जैसे देशों की यात्रा करने से तो लोगों ने तौबा ही कर ली है।

भगवान विष्णु के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के रूप में कंबोडिया स्थित अंगकोरवाट मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि हर साल यहां करीब 20 लाख पर्यटक पहुंचते हैं।



उगते सूर्य का देश कहलाने वाला जापान दुनिया घूमने के शौकीन पर्यटकों की ट्रैवल डायरी में जरूर दर्ज रहता है। कोरोनावायरस फैलने के डर की वजह से लोग जापान की यात्रा करने से भी बच रहे हैं।

थाइलैंड पर्यटकों के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में शामिल है। बैंकॉक में यहां शॉपिंग करना बेहद सस्ता माना जाता है। भारतीयों को तो यहां के लिए आसानी से वीजा भी मिल जाता है, लेकिन फिलहाल लोग बैंकॉक टूर के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। थाइलैंड के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार बैंकॉक के ग्रैंड रॉयल पैलेस में पर्यटकों की तादाद लगभग आधी हो गई है।