रेस्टोरेंट में फ़ूड सर्व करने वाली महिला को मिला लाखों का टिप

नई दिल्ली: फरवरी में दो महिलाएं इंडिपेंडेंस, ओहियो के ‘स्लाइमैन्स टार्वन’ नाम के रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन करने गईं। इन दो महिला ग्राहकों ने अपने सर्वर तान्या को बताया कि वे दोनों विधवा हैं और अक्सर रात का खाना नहीं बनाती, जब से उन्होंने अपने पति को खो दिया। इस पर सर्वर तान्या ने जवाब दिया कि वह उनकी भावनाओं को समझ सकती हैं और उससे जुड़ाव महसूस कर सकती है, क्योंकि उन्होंने भी पिछले अप्रैल में ही अपने पति को खो दिया था।
महिलाओं ने दिया लाइफटाइम टिप
इस दौरान इन तीनों महिलाओं के बीच एक बॉन्डिंग बन गई और यही कारण रहा कि इन दोनों महिला ग्राहकों ने अपने सर्वर को एक लाइफटाइम टिप देकर उसे आश्चर्यचकित कर दिया।
होटल की मार्केटिंग को-ऑर्डिनेटर रेबेका रीमर ने कहा, “तान्या (सर्वर) यह जानकर बिल्कुल हैरान थी। उसे समझ ही नहीं आया कि उसे क्या करना है। वह रो रही थी, वो एक-दूसरे के गले लग रहे थे। उसे ऐसा कुछ पहले कभी नहीं मिला था।”
खाना सर्व करते-करते खुल गई किस्मत
दरअसल इन महिलाओं के खाने का बिल्कुल 7,272 रुपये से थोड़ा अधिक था, इसलिए 20% टिप लगभग 1454 रुपए के आस-पास होता, लेकिन सर्वर तान्या को इन महिला ग्राहकों ने इससे काफी ज्यादा टिप दी। उन्होंने उसे उम्मीद से कहीं ज्यादा कुल 1,46,960 रुपए टिप के रुप में दे दिए।
इसके बाद तान्या भावुक हो गई। उसने कहा कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकती, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह इसे रख ले, वे उसे इतना तभी दे रही है, क्योंकि वह इसे अफोर्ड कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 26 साल के युवक की नहीं हो रही शादी, महिला थाने में लगाई गुहार, जानें पूरा मामला