बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 240 अंक गिरा, Nifty 14200 के स्तर पर हुआ बंद
सेक्टर सूचकांकों में बैंक निफ्टी 0.31% गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी आईटी 1% से अधिक गिर गया। निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सेक्टोरल गेज में शामिल थे।

मुंबई: कारोबार में काफी सुधार होता दिखाई पड़ा है। Nifty नीचे से करीब 100 प्वाइंट सुधरा। Sensex आज 243.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 47,705.80 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,296.40 के स्तर पर बंद हुआ है। अगर बात करें निफ्टी बैंक की तो वह नीचे से करीब 250 प्वाइंट सुधरा है।
सेंसेक्स पर डॉ रेड्डीज और बजाज फिनसर्व शीर्ष लाभान्वित हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सेक्टर सूचकांकों में बैंक निफ्टी 0.31% गिरकर बंद हुआ जबकि निफ्टी आईटी 1% से अधिक गिर गया। निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सेक्टोरल गेज में शामिल थे।
कल बाज़ार में भारी गिरावट के बाद आज बाजार की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। लेकिन कारोबारी सत्र के अंत तक आते-आते बाजार अपनी सारी शुरुआती बढ़त गवांते हुए लाल निशान में बंद हुआ है। IT, बैंकिंग, FMCG शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। देश में बढ़ते कोरोना महामारी का असर बाज़ार पर लगातार पड़ रहा है। लेकिन आज धीमी शुरुआत के बाद भी बाज़ार में काफी सुधर देखा गया।
यह भी पढ़े: पिता Irrfan Khan के बारे में अब क्यों कुछ पोस्ट नहीं करते Babil Khan, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान !