देश में 4.42 लाख रह गयी कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 78,818 रह गयी है। महाराष्ट्र इस मामले में भी शीर्ष पर बरकरार है। वहीं केरल 68,234 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

नयी दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने से इसके सक्रिया मामले घटकर 4.42 लाख रह गये हैं।
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार देर रात तक इस संक्रमण से 41,378 लोग ठीक हुए, जिससे इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वालों की संख्या 84,23,148 हो गयी। वहीं संक्रमण के 39, 894 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 89,98,034 हो गयी। इस दौरान 513 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,32,132 हो गया है।
महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 78,818 रह गयी
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 78,818 रह गयी है। महाराष्ट्र इस मामले में भी शीर्ष पर बरकरार है। वहीं केरल 68,234 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 43,221 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 26,296 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 25,873 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी और इनकी संख्या घट कर अब 79,000 से नीचे आ गयी। राज्य में सक्रिय मामलों में 1,2149 की और कमी दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 78,818 पहुंच गयी है।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण 4,611 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,62,131 पहुंच गयी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 5,860 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,35,971 हो गयी है तथा 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,356 हो गया है। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,722 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को 5.45 लाख से ज्यादा हो गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है और यह घट कर 68,234 पर आ गये।
यह भी पढ़े: कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा- रात में जल रही लाशें, क्या आपको इस बात की ख़बर है?