पति के सामने दरिंदो ने किया पत्नी का बलात्कार, घटना जानकर होश उड़ जाएगा
यूपी के आगरा ज़िले के एत्मादपुर इलाके में एक 19 साल की महिला से तीन लड़को ने गैंगरेप किया और ये घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ होली के दिन बाइक से अपने मायके जा रही थी।

आगरा: उत्तर प्रदेश में आए दिन रेप जैसी घटना सामने आ रही है, सरकार द्वारा किए जा रहे कानून व्यवस्था के तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में बलात्कार जैसी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर आगरा से गैंगरेप की घटना सामने आई है जिसमें 19 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया गया है।
आपको बतादें की यूपी के आगरा ज़िले के एत्मादपुर इलाके में एक 19 साल की महिला से तीन लड़को ने गैंगरेप किया और ये घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ होली के दिन बाइक से अपने मायके जा रही थी। इस दौरान तीन लोगो ने बाइक को जबरन रोका और लूटपाट की और फिर महिला और उसके पति को घसीट कर जंगल में ले गए। आरोपियों ने एक-एक कर पति के सामने महिला का रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया। रेप करने के बाद तीनो आरोपियों पति-पत्नी को धमकाया कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी से भी बताया तो वह उन्हें जान से मर देंगे और फिर उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
थाना एत्मादपुर क्षेत्रान्तर्गत पति-पत्नी के साथ घटित घटना में वांछित अभियुक्त गौरी शंकर, उम्र 27 वर्ष को आगरा पुलिस द्वारा नोएडा कट थाना क्षेत्र एत्मादपुर से आज दिनांक 31-03-2021 को समय 13:45 गिरफ्तार कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। pic.twitter.com/gwdqgYuh2x
— AGRA POLICE (@agrapolice) March 31, 2021
महिला और उसके पति ने 30 मार्च को एत्मादपुर पुलिस थाने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमे उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसका पति उन आरोपियों में से दो को पहले से ही जानते है। इस घटना पर आगरा के SSP मुनिराज ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। जिसमे तीन आरोपियों में से एक गौरीशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुछताछ के बाद 31 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
31 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया
आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोड़ा ने इस मामले में वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा, दि0- 30.03.2021 को जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पीड़िता के साथ लूट व बलात्कार की घटना में अभियोग दर्ज,एक अभियुक्त गिरफ्तार,शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने हेतु आई0जी0,रेंज आगरा द्वारा दी गयी बाइट।
दि0- 30.03.2021 को जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पीड़िता के साथ लूट व बलात्कार की घटना में अभियोग दर्ज,एक अभियुक्त गिरफ्तार,शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने हेतु आई0जी0,रेंज आगरा द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice @dgpup @adgzoneagra @CMOfficeUP @UPGovt @myogioffice pic.twitter.com/yKqdCEC1kT
— IG Range Agra (@igrangeagra) March 31, 2021
यह भी पढ़े: अगर आप Perfume लगाने के शौक़ीन है तो संभल जाइए, वरना इस बड़ी बिमारी का हो सकते है शिकार