हाथरस पहुंचे संजय सिंह पर युवक ने फेंकी स्याही, बोला ‘PFI के दलालों वापस जाओ’

हाथरस: सोमवार को हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक युवक ने स्याही फेक दी। संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर बहार आये थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। यही नहीं युवक ने इस दौरान PFI के दलालों वापस जाओ, PFI के गिद्धों वापस जाओ के नारे भी लगाए।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे @AamAadmiParty सांसद @SanjayAzadSln जी पर स्याही फेंकवा कर भाजपा ने आज अपने स्याह पक्ष को उजागर कर दिया है।
संजय सिंह जी पर जो स्याही फेंकी गई है उसी स्याही से योगी के काले कारनामों का काला इतिहास लिखा जाएगा। pic.twitter.com/lLAuiCVzzf
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) October 5, 2020
पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने इस सरकार की साजिश करार दिया है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच सांसद पर स्याही फेंकवा कर भाजपा ने आज अपने स्याह पक्ष को उजागर कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट में आगे लिखा है कि ‘संजय सिंह जी पर जो स्याही फेंकी गई है उसी स्याही से योगी के काले कारनामों का काला इतिहास लिखा जाएगा।’
ये भी पढ़ें : हाथरस पहुंचे संजय सिंह पर युवक ने फेंकी स्याही, बोला ‘PFI के दलालों वापस जाओ’
हाथरस में आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर युवक ने फेंकी स्याही pic.twitter.com/GCr0EXppP0
— Pulkit Khare ?? (@PulkitKhare) October 5, 2020
राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की अगुवाई में हाथरस पीड़ित परिवार के घर पहुंचा @AamAadmiParty का प्रतिनिधिमंडल।
परिवार डरा सहमा महसूस कर रहा है, दुख के समय में पूरी तरह से हम परिवार के साथ खड़े हैं। बिटिया के लिए न्याय की लड़ाई लगातार जारी है। pic.twitter.com/wLDxfCwiSl
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) October 5, 2020