ये हैं दुनिया के सबसे हैंडसम प्रधानमंत्री, लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं भी इन पर फिदा

नई दिल्ली: अक्सर जब आप अपने पीएम और सीएम के बारे में सोचते होंगे,तो आपके मन में ज्यादा एज के लोगों की इमेज बनकर आती होगी। जिनमे आपको अपने पापा या दादा जी नजर आते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा है जिनके लुक पर लड़कियां मरती हों।
अब आपका ये इंतजार हुआ खत्म आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो दुनिया का सबसे हैंडसम प्रधानमंत्री है। हम जिनकी बात कर रहे हैं वह है कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जो इन दिनों सबसे स्मार्ट नेता के रूप में पूरी दुनिया में फेमस हैं।
45 साल के ट्रुडो की शख्सियत का जादू उनसे भी मशहूर नेताओं पर भी चल जाता है। महिलाएं खासतौर पर उनकी सबसे बड़ी फैन है। जस्टिन ट्रूडो दुनिया के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने हाथों में टैटू बनवाया है। वे आम लोगों की तरह ही कनाडा की सड़कों पर पैदल देखे जा सकते हैं।
आपको बता दें जस्टिन ने कॉलेज के दिनों में अपनी दोस्त सोफ़िया ग्रेगरी से 2005 में शादी की थी। अब वह तीन बच्चों के पिता बन चुके हैं। अपनी स्मार्टनेस ने सबको अपना दीवाना बनाने वाले जस्टिन ट्रूडो महिला हो या पुरुष, आम व्यक्ति हो या कोई बड़ी शख्सियत, सब पर असर कर जाते हैं। सभी लोगों का साथ देने के लिए जस्टिन परेड में भी शामिल हो जाते हैं।