ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे ये प्रत्याक्षी, TMC ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस बार के बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है।
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होंगे मतदान-
पहला चरण | 27 मार्च |
दूसरा चरण | 1 अप्रैल |
तीसरा चरण | 6 अप्रैल |
चौथा चरण | 10 अप्रैल |
पांचवां चरण | 17 अप्रैल |
छठा चरण | 22 अप्रैल |
सातवां चरण | 26 अप्रैल |
आठवें चरण | 29 अप्रैल |
नंदीग्राम से हराएंगे ये प्रत्याक्षी
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे। शुभेंदु अधिकारी वहां से लड़ेंगे तो वे ममता बनर्जी को हराएंगे। ममता बनर्जी कई सालों से भवानीपुर सीट से जीत रही थी। उन्होंने वह सीट छोड़ दी है। उन्हें मालूम है इस सीट से लड़ने से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।
ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे। शुभेंदु अधिकारी वहां से लड़ेंगे तो वे ममता बनर्जी को हराएंगे। ममता बनर्जी कई सालों से भवानीपुर सीट से जीत रही थी। उन्होंने वह सीट छोड़ दी है। उन्हें मालूम है इस सीट से लड़ने से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा: बाबुल सुप्रियो, केंद्रीय मंत्री pic.twitter.com/Q20fUSsxYa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2021
यह भी पढ़े: ब्रह्मास्त्र के सेट से वायरल हुई तस्वीर , Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की पहली फिल्म
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने यह ऐलान किया कि आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं जिनमें 51 महिला उम्मीदवार और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। तभी उन्होंने कहा था कि मैं नंदीग्राम (Nandigram) से चुनाव लडूंगी।
भ्रष्टाचार को पसंद नहीं करेगी जनता
केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) ने बोला कि बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार को पसंद नहीं करेगी, जनता एक स्वच्छ शासन चाहती है। शिवसेना जो एक विशेष सिद्धांत को लेकर राजनीति में आई थी, वो आज उसी सिद्धांत के विरोधी के साथ गठबंधन करके अपने निहित स्वार्थ को चरितार्थ कर रही है।
विपक्षी पार्टियों के ममता बनर्जी को समर्थन देने पर प्रताप चंद्र सारंगी ने बोला कि आदर्शवादी सिद्धांत के आधार पर इनका मिलन नहीं हो रहा है, ये सारे गठबंधन भाजपा को कुर्सी से दूर रखने के लिए हो रहे हैं। जैसे तेल और पानी का मिलन नहीं होता है, उस तरह ये गठबंधन दीर्घस्थायी नहीं बनेगा।
यह भी पढ़े: स्वीडन (Sweden) के प्रधानमंत्री से PM मोदी की वार्ता, 50 देशों को ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन की सप्लाई