कमाई में अभिनेताओं को टक्कर देते हैं ये संगीतकार, लिस्ट में सबसे ऊपर हैं रहमान

बिना संगीत के बॉलीवुड अधूरा माना जाता है। बात चाहें रोमांटिक फिल्म की हो या फिर जोरदार एक्शन की। संगीत के बिना कोई भी फिल्म अधूरी लगती है। ऐसे में सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड में संगीतकारों का एक बड़ा रोल है।

बहुत सारे संगीतकार आपको ऑनस्क्रीन नहीं दिखाई देते होंगे लेकिन इसका मतलब आप ये मत मान लीजिएगा कि इनकी कमाई अभिनेताओं से कम है। साल 2019 के अंत में फॉर्ब्स इंडिया ने देश के 100 अमीरों की लिस्ट जारी की थी। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कितने संगीतकार और सिंगर्स शामिल थे।


फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है। बता दें कि, विशाल-शेखर की जोड़ी ने पिछले साल 76.84 करोड़ की कमाई की और फॉर्ब्स लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। बता दें कि, 2008 में हांगकांग में एशिया फिल्म महोत्सव में विशाल-शेखर को ‘ओम शांति ओम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी मिल चुका है।

साल 2019 में 80.73 करोड़ की कमाई करने वाले अमित फॉर्ब्स की सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटी की लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं और सबसे ज्यादा कमाने वाले संगीतकारों में तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि 2009 में फिल्म ‘देव डी’ में संगीत देने के लिए उन्हें 2010 के ‘सर्वश्रेष्ठ संगीतकार’ का राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।