Netaji Subhas Chandra Bose की जयंती पर इन दिग्गजों ने किया याद

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ( Netaji Subhash Chandra Bose ) का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था। सुभाष चन्द्र बोस ( Subhash Chandra Bose ) भारत ( India ) के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस ( Janakinath Bose ) और मां का नाम प्रभावती था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। उनकी जयंती पर देश के तमाम दिग्गजों ने श्रद्धांजलि ( Tribute ) अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने किया नमन
महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। #ParakramDivas
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2021
PM मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर नमन किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वीट कर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।”
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
President Kovind unveils the portrait of Netaji Subhas Chandra Bose at Rashtrapati Bhavan to commemorate his 125th birth anniversary celebrations. pic.twitter.com/Y3BnylwA8X
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 23, 2021
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।”
शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने निर्णय किया है कि सुभाष बाबू की 125वीं जयंती को देशभर में #ParakramDivas के रूप में बहुत उत्साह से मनाया जाएगा। जिससे देश की आजादी के लिए नेताजी के योगदान से बच्चे व युवा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान दे सकें। pic.twitter.com/4hImC3pLIA
— Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2021
गृह मंत्री अमित शाह नेता जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
यह भी पढ़ें: पराक्रम दिवस: ‘1945 में नहीं हुई थीं नेताजी’ की मृत्यु?, जानें मौत का रहस्य