आपके घर में लगी Painting भी फैलाती है नकारात्मक ऊर्जा, जानिए कैसे?
ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनको घर में लगाने से निगेटिविटी भी आती है। लेकिन अगर आप इन बातों से अनजान हैं तो हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़िए।

नई दिल्ली: हर किसी को अपने घर को सजाना अच्छा लगता है। घरों में पेड़-पौधे, घड़ी, सजावट आदि का सामान घर को और भी ज्यादा सुंदर बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में सजावट का सामान भी वास्तु के हिसाब से ही लगाना चाहिए। वहीं ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनको घर में लगाने से निगेटिविटी भी आती है। लेकिन अगर आप इन बातों से अनजान हैं तो हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़िए। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को घर में रखने से निगेटिविटी फैलती है।
टूटा शीशा
अगर आपके घर में जरा सा भी टूटा शीशा है तो आपको तुरंत ही उसे अपने घर से हटा देना चाहिए। ये आपके घर में निगेटिविटी फैलाने का भी काम करता है।
खंडित मूर्ति
घर में खंडित मूर्ति या तस्वीर रखना भी अशुभ माना जाता है। ये आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है। जिससे की घर में अशांति, लड़ाई, झगड़ा आदि परेशानियां आपको घेरने लगती हैं। अगर आपके घर में भी ऐसा है तो आप भी उसे तुरंत ही हटा दीजिए।
प्लास्टिक के फूल
फूलों का शौक हर किसी को होता है। ये दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में प्लास्टिक के फूल रखने से अशांति फैलती हैं। जी हां, ये घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। तो बेहतर है कि अब आप अपने घर में प्लास्टिक के फूल बिलकुल भी न रखें।
यह भी पढ़ें: आचार्य स्वामी विवेकानन्द: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए है खास
पेंटिंग
अगर आपको पेंटिंग रखने का शौक है तो आप जब भी पेंटिंग खरीदिये तो ध्यान रखिए। घर में घोड़ें की पेंटिंग, सूखी बंजर धरती, बंजर पहाड़ों, खंडहर या इस तरह की पेंटिंग्स से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने घर में ऐसी पेंटिंग को रखने से बचें।जिससे कि आपके घर में निगेटिविटा का वास न हो सके।
यह भी पढ़ें: वजन पर नहीं लग रहा ब्रेक, इन दो योगासनों से अंदर हो जायेगा आपका पेट