चीनी ऐप Tik-Tok को लेकर यह बड़ी बात आई सामने
भारत और चीन के सैनिको में हुई झड़प से नाराज़ भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स को भारत में बैन कर दिया जिसमे सबसे बड़ा नाम Tik-Tok था।

नई दिल्ली: पिछले साल भारत और चीन के सैनिको में हुई झड़प से नाराज़ भारत सरकार ने चीन के कई ऐप्स को भारत में बैन कर दिया जिसमे सबसे बड़ा नाम Tik-Tok था। और अब लगभग 6 महीने बाद Tik-Tok ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी करना शुरू कर दिया है।
Tik-Tok कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, हमने लगातार अपने ऐप्स को भारतीय क़ानूनों और नियमों के अनुसार ढालने की कोशिश की और सरकार की उन सभी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जिनसे उन्हें दिक्कत है। ऐसे में ये निराश करने वाली बात है कि बीते सात महीनों में हमारे तमाम कोशिशों के बाद भी हमे यह नहीं बताया गया है कि हमे कैसे और किन नियमो के साथ दोबारा अनुमति मिल सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ लगभग 2000 कर्मचारी काम कर रहे थे लेकिन अब उन्हें मजबूरन अपने कर्मचारी कम करने पड़ रहे है, जो उनके लिए काफी दुखद है।
यह भी पढ़े: कोहरे से ढका रहा दिल्ली, 50 मीटर दूर देखना भी हुआ मुहाल