समुद्र में पाया गया नारंगी रंग का ये विचित्र जीव, 12 लाख से ज्यादा लोगो ने इसे देखा

समुद्र की दुनिया तमाम आश्चर्यों से भरी पड़ी है| आए दिन समंदर की गहराइयों से नए जीव जंतुओं के बारे में पता लगता है| अब एंगलर साराह वेसेर अल्फोर्ड नाम की महिला ने अपने फेसबुक वॉल पर एक समुद्री जीव का वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है|

एंगलर के शेयर किए गए वीडियो में ये विचित्र जीव नारंगी रंग का है। उसके बीच का हिस्सा गोल है और उसके चारों ओर पीपल के जड़ की तरह फैली हुई शिराएं हैं। एंगलर ने इस जीव का वीडियो अलास्का के प्रिंस ऑफ़ वेल्स द्वीप के समुद्री तट पर बनाया था। इसके पलटकर देखने पर इसकी रक्त वाहिकाओं को देखा जा सकता है| इस जीव को देखते समय भरोसा नहीं होता है कि ये जिंदा भी हो सकता है, लेकिन जैसे ही ये अपने टेंटाकिल्स को हिलाता है, तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता है|

एंगलर ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया है कि इस विचित्र जीव का नाम बास्केट स्टार है। ये स्टारफिश के ही समान होता है| इसकी बाहें इसे इधर से उधर तैरने में मदद करती हैं| सराह वेसर ने बताया कि ये इसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए वापस पानी में छोड़ दिया गया है|