Tips To Remove Holi Colour: जानिए होली के बाद रंगों का निशान चेहरे से कैसे निकाले
रंगों से खेलना किसे नहीं पसंद होता फिर जब मौका हो होली का, तो कौन किसी को रंग लगाने से चूकता है।

नई दिल्ली: रंगों से खेलना किसे नहीं पसंद होता फिर जब मौका हो होली का, तो कौन किसी को रंग लगाने से चूकता है। लेकिन, दिक्कत तो होली खेलने के बाद शुरू होती है, जब रंग छुड़ाने की बारी आती है। कई बार लोगों को नहीं पता होता है कि शरीर पर लगे रंग को आसानी से छुड़ाने के क्या उपाय हैं। ऐसे में वे अपनी त्वचा को बहुत ज़्यादा रगड़ देते हैं, जिससे ड्राइनेस और खुजली जैसी परेशानी होने लगती है।
आइए जानते है होली के बाद रंग कैसे छुड़ाए। जब भी रंग खेलने के लिए निकले तो अपने बालों, चेहरे, हाथों और बाकी शरीर पर सरसों का तेल अच्छे तरह से लगा लें। यह आपको चिपचिपा लग सकता है, लेकिन रंग खेलने के लिए ज़रूरी है। सरसों का तेल लगाने से फायदा यह होता है कि रंग आपकी त्वचा से बहुत ज़्यादा चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं, तो सरसों के तेल की वजह से रंग जल्दी छूट जाता है।
इसे हटाए होली का रंग
आपको त्वचा को बहुत दर्द देने की ज़रूरत नहीं होती। अगर इसे फिर भी ना छूटे तो आप अपने शरीर पर उबटन से पूरे बॉडी में स्कर्ब कर लें। उबटर रंग को छूटाने में मदद करता है। नींबू नेचूरल ब्लीचिंग एजेंट हैं। कपड़ों पर लगे दाग छुड़ाने हों या पीतल-तांबे के बर्तनों पर लगे दाग हों, नींबू हर जगह काम आता है। आप इसे रंग छुड़ाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू धीरे-धीरे अपनी त्वचा परप रगड़ना होगा।
यह भी पढ़े:
- Holi 2021 Outfit Ideas: होली के दिन भूल के भी नहीं पहने पुराने कपड़े, जानें क्या है वजह?
- Holi के त्योहार पर जानिए कुछ Skin Care Tips, जो रंगो को करेगा स्किन से एकदम Clean
कुछ देर नींबू रगड़ने के बाद इसे इसी तरह 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर ढेर सारा मॉइश्चराइज़र लगाइए। मॉइश्चराइज़र की जगह क्लींज़र का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर हल्के साबुन और गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा।