‘TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है’
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दहाड़ते हुए बोले कि TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है

नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल (Assam, Kerala, Tamil Nadu, West Bengal) और पुडुचेरी (Puducherry) में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टीयों ने अपनी कमर कस ली है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) और बीजेपी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है।
कुंभकरण से TMC की तुलना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दहाड़ते हुए बोले कि TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है। भगवान राम थे, तब रावण और कुंभकरण हुआ करते थे। कुंभकरण के बारे में कहते हैं कि वो 6 महीने जागता था और 6 महीने सोता था। जब 6 महीने जागता था तो खाता रहता था लेकिन ये TMC वाले कुंभकरण तो 12 महीने खाते रहते हैं।
TMC ने पश्चिम बंगाल को तबाह और बर्बाद कर दिया है। भगवान राम थे, तब रावण और कुंभकरण हुआ करते थे। कुंभकरण के बारे में कहते हैं कि वो 6 महीने जागता था और 6 महीने सोता था। जब 6 महीने जागता था तो खाता रहता था लेकिन ये TMC वाले कुंभकरण तो 12 महीने खाते रहते हैं: पश्चिम बंगाल में MP CM pic.twitter.com/untFyJAeXk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
पश्चिम बंगाल के दौरे पर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बोला कि BJP ने सत्ता में आने से पहले ही दंगा-फसाद शुरू कर दिया है, सत्ता में आ गए तो क्या होगा ये वहां के लोग समझते हैं।
8 चरणों में होंगे बंगाल में मतदान-
पहला चरण | 27 मार्च |
दूसरा चरण | 1 अप्रैल |
तीसरा चरण | 6 अप्रैल |
चौथा चरण | 10 अप्रैल |
पांचवां चरण | 17 अप्रैल |
छठा चरण | 22 अप्रैल |
सातवां चरण | 26 अप्रैल |
आठवें चरण | 29 अप्रैल |
सीताराम येचुरी का BJP पर हमला
वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं और मोदी जी ने अपने नाम से गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम बना लिया है। वे वंशवाद के खिलाफ बोलते हैं और अमित शाह जी के सुपुत्र जय शाह वहां के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं: सीताराम येचुरी https://t.co/ElwqbVuEVX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
कोलकाता की रैली में CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ऐसे कानून लाई है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वे लाखो करोड़ो रुपये इकट्ठा कर रहे हैं। यह पैसा कौन दे रहा है इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कोरोना के नाम पर एक निजी फंड खोल रखा है वहां भी पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं
वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं और मोदी जी ने अपने नाम से गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम बना लिया है। वे वंशवाद के खिलाफ बोलते हैं और अमित शाह जी के सुपुत्र जय शाह वहां के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। ये लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
यह भी पढ़े: 6 राज्यों में फिर मंडराया Corona का जानलेवा खतरा, संक्रमण के आंकड़ो में उछाल