Tony Kakkar और Shreya Ghoshal की आवाज़ का चला जादू, ये रोमांटिक Video Song हुआ रिलीज़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Shreya Ghoshal अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल तो जीत ही रही हैं। वहीं Tony Kakkar भी इस दौड़ में ज़रा भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में दोनों का एक गाना 'Oh Sanam' रिलीज हुआ है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Shreya Ghoshal अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल तो जीत ही रही हैं। वहीं Tony Kakkar भी इस दौड़ में ज़रा भी पीछे नहीं हैं। Tony Kakkar भी हमेशा ही अपने गानों से धूम मचाते रहते हैं।
हाल ही में दोनों का एक गाना ‘Oh Sanam’ रिलीज हुआ है। रिलीज़ होते ही इस गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने में Tony Kakkar के साथ मशहूर टीवी एक्ट्रेस Hiba Nawab को देखा जा सकता है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को लेकर लोग Shreya Ghoshal की सिंगिंग की सराहना तो कर ही रहे हैं। साथ ही Tony Kakkar की तारीफों के पुल बांधते भी नहीं थक रहे हैं। ‘Oh Sanam’ सॉन्ग को Desi Music Factory के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। जिसे अभी तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही गाने को अभी तक 58 हजार से ज्यादा बार लाइक भी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें :
- Facebook के बाद अब LinkedIn से लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा
- ऑफिस की दिशा बदलिए बदल जाएगी आपकी दशा, Vastu के हिसाब से ये करना जरूरी
गाने की कहानी
वीडियो में Tony Kakkar और Hiba Nawab एक-दूसरे से प्यार करते हैं। ऐसे में प्यार की खातिर एक्ट्रेस घर से भी भाग जाती हैं। दोनों अपनी जिंदगी साथ गुजार रहे होते हैं कि तभी उन्हें गोली मार दी जाती है। हालांकि, Tony Kakkar की जान तो बच जाती है, लेकिन Hiba Nawab मर जाती हैं।
Tony Kakkar ने इस गाने को गाया ही नहीं है बल्कि इसके music और lyrics भी दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर Shreya Ghoshal ने भी गाने को खूबसूरत बनाने में उनकी खूब मदद की है। बता दें कि इससे पहले टोनी कक्कड़ का ‘तेरा सूट’ सॉन्ग रिलीज हुआ था। जिसमें Aly Goni और Jasmine Bhasin साथ नजर आए थे। यह काफी काफी टाइम तक ट्रेंडिंग रहा था और दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।