दिल्ली और कोलकाता में 24 घंटे के अंदर कोरोना एक्टिव केस में जबरदस्त बढ़ोतरी


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इस अवधि में सबसे अधिक 702, केरल में 684 और पश्चिम बंगाल में 479 कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 378, बिहार में 282, हरियाणा में 177, हिमाचल प्रदेश में 134, मणिपुर में 126, तेलंगाना में 112 और मेघालय में 106 सक्रिय मामले बढ़े हैं।
वर्तमान में दिल्ली में 22605, केरल में 94609 और पश्चिम बंगाल में 31984, छत्तीसगढ़ में 28187 और बिहार में 11038 सक्रिय मामले हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 63,371 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,70,468 हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 8,04,528 सक्रिय मामले हैं और अब तक 64,53,779 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्यवार कोरोना आकड़ा
राज्य | सक्रिय | स्वस्थ | मौत |
अंडमान-निकोबार | 190 | 3817 | 55 |
आंध्र प्रदेश | 40047 | 725099 | 6357 |
अरुणाचल प्रदेश | 3052 | 9889 | 30 |
असम | 28804 | 169335 | 972 |
बिहार | 11038 | 189186 | 946 |
चंडीगढ़ | 1044 | 12232 | 201 |
छत्तीसगढ़ | 28187 | 123943 | 1385 |
दिल्ली | 22605 | 292502 | 5924 |
गुजरात | 14782 | 137733 | 3606 |
हरियाणा | 10364 | 134719 | 1623 |
हिमाचल प्रदेश | 2654 | 15389 | 260 |
जम्मू- कश्मीर | 9058 | 75641 | 1358 |
झारखंड | 6892 | 87240 | 820 |
कर्नाटक | 113557 | 620008 | 10283 |
केरल | 94609 | 222231 | 1089 |
मध्य प्रदेश | 14157 | 139717 | 2710 |
महाराष्ट्र | 192936 | 1330483 | 41196 |
मेघालय | 2445 | 5646 | 73 |
नागालैंड | 1453 | 6017 | 22 |
राजस्थान | 21587 | 143984 | 1708 |
तेलंगाना | 23315 | 194653 | 1256 |
उत्तराखंड | 5682 | 49997 | 814 |
उत्तर प्रदेश | 36295 | 49997 | 6543 |
पश्चिम बंगाल | 31984 | 271563 | 5870 |
कुल | 804528 | 6453779 | 112161 |
ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र: नौ दिन तक मां की अलग-अलग रूपों की उपासना का पर्व कल से