तीन तलाक, हलाला के नाम पर ससुर, जेठ और देवर ने महिला के साथ किया रेप

लखनऊ। तीन तलाक फिर हलाला का नाम लेकर महिलाओं पर अत्याचार अभी भी जारी है। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर का है। यहां पहले तो पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया फिर दोबारा निकाह का लालच देकर उसका हलाला करवाया। लेकिन बाद में पति ने खुद दूसरी औरत से निकाह कर लिया। बाद परिवार वालों ने पीड़ित महिला को अपनाने से भी इनकार कर दिया।
अब महिला के पास कोई दूसरा सहारा नहीं। उसका और उसके दो बच्चों का भविष्य खतरे में हैं। वो जबरन अपने पति के घर रह रही है। उसका आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर और जेठ उसका शारीरिक शोषण करते हैं। महिला ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पति ससुर जेठ सहित नौ लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करा दिया है। मामल दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर के थाना अज़ीम नगर क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव में एक शख्स मोहम्मद रिज़वान ने शादी के सात साल बाद फोन पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। दो मासूम बच्चों की खातिर महिला हर कीमत पर अपने पति के साथ दोबारा निकाह करने को तैयार हो गयी। पति और उस के घरवालों ने उसके सामने हलाला की शर्त रखी। महिला हलाला के लिए भी मान गई। पीड़ित महिला ने राशिद नाम के एक शख्स के साथ हलाला की रस्म भी निभा ली।
हलाला के बाद रशीद ने उसे तलाक दे दिया। तीन महीने तक अपने पति का इंतजार करती रही कि उसका पति दोबारा उससे निकाह कर लेगा। उसका और उसके बच्चों की जिंदगी दोबारा आबाद हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहम्मद रिज़वान दूसरी औरत से निकाह कर लिया।
महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर ,देवर और जेठ ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अपने पति, ससुर, जेठ, देवर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।