महाराष्ट्र में Corona का सुनामी, पिछले 24 घंटों में 68,631 नए मामले, 1 मई तक धारा 144 लागू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 68,631 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 45,654 लोग डिस्चार्ज हुए और 503 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है।
राज्य में कुल आंकड़े –
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 6,70,388 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 31,06,828 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 60,473 |
मुंबई में संक्रमितों की संख्या
मुंबई (Mumbai) में 8,479 नए COVID-19 के मामले सामने आए है और 53 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना से मृत्यु | 12,347 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 87,698 |
नागपुर में रिकवरी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले में पिछले 24 घंटों में 7107 COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 85मौतें और 3987 रिकवरी रिपोर्ट की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,23,106 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 2,47,590 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 69,243 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 6273 |
मुंबई में संक्रमितों की संख्या
मुंबई (Mumbai) में 8,479 नए COVID-19 के मामले सामने आए है और 53 मौतें दर्ज की गई है।
पुणे में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र के जिले पुणे (Pune) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 12,707 नए मामले सामने आए हैं। 116 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 9,415 लोग डिस्चार्ज हुए।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 1,03,620 |
कोरोना के कुल मामले | 7,22,476 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 6,07,597 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 11,428 |
प्रवासी मजदूर घर लौटे
अपने गांव वापस जाने के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे है। एक प्रवासी मजदूर ने बताया, “यहां काम नहीं है इसलिए मैं अपने गांव जा रहा हूं, काम नहीं है तो हम यहां पर क्या खाएंगे?”
यह भी पढ़े: बाज़ार में गिरावट, Sensex करीब 1200 अंक गिरा, Nifty 14,300 से नीचे