सैलानियों के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन, जानिएं Tulip की खासियत
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के ‘कुद’ में बना ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए फिर से खुला

उधमपुर: कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से मुक्ति मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उधमपुर जिले के कुद में पर्यटकों के लिए फिर से खुला ट्यूलिप गार्डन (Tulip Garden)। कुद में ट्यूलिप खिलने से दिलकश नजारा बनना शुरू हो गया है। पर्यटक अब ट्यूलिप गार्डन में पहुंचकर खूबसूरत यादें संजो सकते है।
पर्यटकों के लिए अच्छी जगह
जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के ‘कुद’ में बने ट्यूलिप गार्डन (Tulip Garden) को देखने के लिए पर्यटक यहां आ रहे हैं। एक स्थानीय पर्यटक ने बताया कि, यहां ट्यूलिप गार्डन बनाया गया है, ये सभी को आकर्षित करता है। ये पर्यटकों के लिए अच्छी जगह है।
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर ज़िले के कुद में बने ट्यूलिप गार्डन को देखने के लिए पर्यटक यहां आ रहे हैं। एक स्थानीय पर्यटक ने बताया, "यहां ट्यूलिप गार्डन बनाया गया है, ये सभी को आकर्षित करता है। ये पर्यटकों के लिए अच्छी जगह है।" pic.twitter.com/4H6BbRHQWx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021
वसंत ऋतु में फूलने वाला ट्यूलिप एक पौधा (Plant) है। ट्यूलिप के प्राकृतिक निवास स्थानों में एशिया माइनर, अफगानिस्तान, कश्मीर से कुमाऊं तक के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी ईरान, टर्की, चीन, जापान, साइबीरिया और भूमध्य सागर के निकटवर्ती देश मुख्य रूप से प्रसिद्ध है।
Tulip में गंध का अभाव
ट्यूलिप के फूलों में गंध (Smell) का अभाव रहता है। मनमोहक, विशुद्ध और मिश्रित लाल, सुनहरे और बैगनी रंगों में इन फूलों का रूपरंग दर्शकों को मोहित कर लेता है। फूलों की पंखुड़ियाँ एकदली और बहुदली दोनों प्रकार की होती हैं। पौधे छोटे ही होते हैं, परंतु उनके भूमिगत कंदों के बीच में से निकले हुए फूलदार डंठल की ऊंचाई 760 मिमी. तक होती है।
ट्यूलिप की वर्गीकरण एवं विशेषताएं
- (Tulipa Kaufmanniana Regel) ट्यूलिपा कौफमैनियाना रिगेल – यह जल्दी फूलना शुरू कर देता है। फूलों का रंग लाली लिए पीला रहता है।
- ट्यूलिया क्लुसियाना वेंट (Tulipa Clusiana Vent) – ये फूल सबसे अधिक सुंदर ओर आकर्षक होते है। फूलों का रंग मोती की तरह सफेद और पंखुड़ियों के बाहरी ओर गुलाबी बैगनी रंग की धारियां बनी रहती हैं।
- ट्यूलिपा आइक्लेरी रिगेल (Tulipa Eichleri Regel.) – ये गहरे लाल रंग के आकार में बड़े और बहुत सुंदर होते हैं।
- (Tulipa Greigii Regel) ट्यूलिपा ग्रैगि रिगेल – इसका फूल भी गहरे लाल रंग का और कटोरे के आकार का होता है।
- ट्यूलिपा स्टेल्लैटा हुक (Tulipa Stellata Hook) – यह भारत के उत्तर-पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों और विशेषतया कश्मीर से कुमाऊं तक 1,500 से लेकर 2,500 मीटर तक की ऊंचाई पर पाया जाता है।
यह भी पढ़े: Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 24,882 नए मामले, इलाकों में लगा Weekend Lockdown