खुदकुशी करने जा रहे इस युवक को बचाने पहुंचे राष्ट्रपति

तुर्की के राष्ट्रपति रेचिप तैयप एर्दोआन ने खुदकुशी करने जा रहे एक युवक को बचाया। युवक ने बताया कि वह घरेलू परेशानियों से दुखी था। इससे पहले पुलिस उसे रोकने की तमाम कोशिशें कर चुकी थी।
राष्ट्रपति कार्यालय से यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस्तांबुल में एक व्यक्ति बॉस्फोरस पुल पर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी दे रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे राेकने की कोशिशें कर रही थी। इसी बीच राष्ट्रपति का काफिला उधर से गुजरा।
राष्ट्रपति के स्टाफ ने इस रोते हुए आदमी से बात की। कहा कि अपनी परेशानियां राष्ट्रपति को बताए। इसके बाद राष्ट्रपति ने भी उसे खुदकुशी करने का फैसला छोड़ने को कहा।
इसके बाद उस आदमी को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया। बीबीसी की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति कार्यालय से इस व्यक्ति को मदद का भरोसा दिया गया है।