Twitter India की पब्लिक पॉलिसी हेड ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह
टर इंडिया (Twitter India) की पब्लिक पॉलिस हेड महिमा कौल (Mahima Kaul) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया (Twitter India) की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल (Mahima Kaul) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण निजी वजह बताई है। जानकारी के मुताबिक ट्वीटर इंडीया की इग्जेक्यूटिव महिमा कौल ने कहा कि वह कुछ समय की छुट्टी लेने के लिए कंपनी से हट गई हैं। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि महिमा कौल (Mahima Kaul) ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट (Twitter) को जनवरी के पहले सप्ताह में छोड़ दिया।
फिलहाल वे ट्रांजिशन पीरियड में हैं और नई नियुक्ति होने तक मार्च तक कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। ट्विटर (Twitter) के ग्लोबल पॉलिसी हेड Monique Meche ने कहा, ‘इस साल की शुरुआत में, महिमा कौल ने भारत और दक्षिण एशिया के लिए ट्विटर पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया, ताकि वह एक अच्छा ब्रेक ले सकें। ट्विटर पर हम सभी के लिए यह एक क्षति है, लेकिन पांच साल से अधिक समय के बाद हम उनके व्यक्तिगत जीवन में सबसे महत्वपूर्ण लोगों और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड ग्लेशियर त्रासदी: UP हाई अलर्ट, गंगा में बढ़ा उफान
विवादों में घिरा रहा Twitter
महिमा मार्च के अंत तक अपनी भूमिका में बनी रहेंगी और ट्रांजिशन पीरियड में साथ देंगी। ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने पब्लिक पॉलिसी हेड की जॉब के लिए सूचना अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। सोशल मीडिया के लगातार सवालों के घेरे में बने रहने के बीच आई है। लोगो के हेट स्पीच के कारण ट्वीटर को कई सवालों के जवाब देने पड़े थे। हाल ही में भारत सरकार ने ट्विटर को किसान आंदोलन पर फर्जी और भड़काऊ ट्वीट को नहीं हटाने को लेकर निशाने पर लिया था। सरकार ने ट्वीटर से गलत ट्वीट करने वाले के 250 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक न करने पर कड़ी चेतावनी दी थी। ट्वीट को डिलीट करने या अकाउंट्स को ब्लॉक करने को लेकर गतिरोध बने हुए हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि वो आने वाले समय में फर्जी और भड़काऊ ट्वीट्स को लेकर और सख्त हो सकती है।
यह भी पढ़े: ऐ हालो! फिर से गरबा पर झूमने के लिए हो जाओ तैयार, लौट रही हैं दया भाभी