LOC पर भारत-पाक युद्धविराम घोषणा का UAE ने किया स्वागत

अबू धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रविवार को नियंत्रण रेखा (LOC) और अन्य क्षेत्रों के साथ भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच युद्ध विराम की घोषणा का स्वागत किया, इसे क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
यूएई के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि अबू धाबी का नई दिल्ली (New Delhi) और इस्लामाबाद (Islamabad) के साथ ऐतिहासिक संबंध हैं और UAE दोनों देशों को इस उपलब्धि तक पहुंचने के प्रयासों की सराहना करता है। बता दें कि गुरुवार को, भारतीय सेना (Indian Army) और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने 25 फरवरी से नियंत्रण रेखा (LOC) के साथ संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए हैं।
भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल्स ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMOs) के बीच एक बैठक के दौरान युद्धविराम पर समझौता हुआ। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के निदेशक जनरलों ने भी नियंत्रण रेखा (LOC) और अन्य क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
ऐतिहासिक समझौते का अमेरिका ने किया स्वागत
बयान में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया है। और इस बात पर भी जोर दिया कि दो परमाणू संपन्न देशों के बीच यह समझौता क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
यूएई विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों के लाभ के लिए कश्मीर में एक स्थायी युद्धविराम का पालन करने और राजनयिक साधनों के लिए प्रतिबद्ध होने पर जोर दिया मंत्रालय ने बातचीत के माध्यम से विश्वास के पुलों का निर्माण करने और एक स्थायी शांति स्थापित करने के लिए दोनों देशों का स्वागत किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस ऐतिहासिक समझौते का यूएई के अलावा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने भी समझौते का स्वागत किया है।
इसे भी पढ़े: सीएम ठाकुर ने 29 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास